प्रयागराज,29 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ शाखा द्वारा कुल भास्कर आश्रम कृषि इंटर कॉलेज एवं आईईआरटी प्रयागराज में यातायात जागरूकता, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध पर संयुक्त गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। यातायात विषय पर उप निरीक्षक इंद्रपाल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य, ओवरस्पीडिंग व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना दंडनीय अपराध, सिग्नल, ज़ेब्रा क्रॉसिंग एवं यातायात चिन्हों का पालन आवश्यक, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना गैरकानूनी- अभिभावक दंडित होंगे, स्कूल बसों एवं कॉलेज वाहनों पर फिटनेस, इमरजेंसी एग्जिट अनिवार्य, सड़क पार करते समय देखो-रुको-चलो नियम पालन की सलाह आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी।
थाना जार्ज टाउन से आए उप निरीक्षक राहुल कुमार शाह, आरक्षी कोमल, सरिता कुमारी, ने महिला सुरक्षा कानून, साइबर फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, हेल्पलाइन का उपयोग बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, अजीत कुमार सिन्हा, एवं बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर दिव्य प्रकाश गोस्वामी द्वारा की गई।
पूरे आयोजन की जिम्मेदारी मेजर सुनील कुमार निषाद द्वारा संभाली गई। यहां भी उप निरीक्षक इंद्रपाल वर्मा ने युवा छात्रों को सड़क सुरक्षा, कानून, नियम, जुर्माने, और दुर्घटना रोकथाम पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। थाना कर्नलगंज से आई महिला उप निरीक्षक चंदा रानी एवं महिला आरक्षियों ने महिला सुरक्षा, छेड़छाड़ कानून आदि पर विस्तार से बताया। दोनों कार्यक्रमों का सफल संचालन पर्यावरण प्रकोष्ठ सचिव हसन ए. नकवी ने किया।
कार्यक्रम प्रादेशिक चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आज की व्यवस्थाओं में संदीप सोनी एवं मोहम्मद जावेद का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत कुमार से.नि. जिला विद्यालय निरीक्षक, शोएब आलम प्रभारी मंडल शिक्षा प्रकोष्ठ, अशोक सिंह जनसंपर्क अधिकारी, प्रियंका पाराशर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी नगर प्रदीप कुमार दुबे एवं संदीप कुमार शुक्ला यातायात सहयोग हेतु उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

