भोपाल,29 नवंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित उद्योगपति स्व. जेआरडी टाटा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में इंजीनियरिंग, होटल, वायुयान सहित अन्य उद्योगों के विकास में उद्योगपति स्व. जेआरडी टाटा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। देश में औद्योगिक क्रांति लाने और उद्योग जगत की प्रगति के लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

