भोपाल,29 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने सेंट मोनफोर्ट स्कूल में ”मोन्ट गाला नाईट 2025-26ÓÓ का शुभारंभ किया।
महापौर मालती राय ने शनिवार सांय रायसेन रोड स्थित सेंट मोनफोर्ट स्कूल में ”मोन्ट गाला नाईट 2025-26ÓÓ का शुभारंभ किया और स्कूल के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया। महापौर राय ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूर्ण ऊर्जा के साथ उत्कृष्ट प्रस्तुति, टीम वर्क एवं अनुशासन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा महापौर राय का सम्मान शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष राजेश चौकसे के अलावा शाला के प्राचार्य व अन्य प्राध्यापकगण, विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद थे।

