आगामी फिल्म ‘धुरंधरÓ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना गहरा हुआ रिलीज कर दिया है। इस गाने में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का रोमांटिक अंदाज देखन को मिल रहा है।
मेकर्स ने फिल्म धुरंधर का नया गाना गहरा हुआ रिलीज किया है। 3 मिनट 50 सेकेंड के इस गाने में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन पहले तो बाइक पर साथ में कहीं सैर करते दिख रहे हैं। फिर दोनों मॉल में भी रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं। कई सीन्स हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं।
गहरा हुआ सॉन्ग की बात करें, तो इसे अरिजीत सिंह और अरमान खान ने मिलकर गाया है। वहीं इसे इरशाद कामिल ने लिखा है और शाश्वत सचदेव द्वारा कंपोज किया गया है। नेटिजंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि अरिजीत सिंह का समय कभी नहीं खत्म होगा।
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधरÓ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधरÓ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

