एल्विश यादव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कंटेंट क्रिएटर की थी। वह इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर फनी वीडियो बनाते थे। इसके बाद टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 2Ó (ओटीटी) का वह हिस्सा बने। इसके बाद ‘लाफ्टर शेफ 2Ó में भी नजर आए। अब एल्विश एक्टिंग में डेब्यू कर चुके हैं। हाल ही में उनकी डेब्यू सीरीज ‘औकात के बाहरÓ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें वह किसी मंझे हुए एक्टर की तरह एक्टिंग करते दिखे।
सीरीज ‘औकात के बाहरÓ के ट्रेलर की शुरुआत में एल्विश यादव का किरदार नजर आता है। जिसका सपना बॉक्सर बनने का है। वह कॉलेज पहुंचता है। यहां उसकी मुलाकात एक सीनियर से होती है। इनके बीच अलग कनेक्शन बनता है। लेकिन आगे कॉलेज की पॉलिटिक्स के चक्कर में एल्विश यादव के किरदारों को काफी कुछ फेस करना पड़ता है।
एल्विश यादव के अलावा सीरीज ‘औकात से बाहरÓ में मल्हार राठौर, निखिल विजय, हेतल गड़ा, रोहन खुराना, केशव साधना जैसे एक्टर्स भी नजर आए। सभी कॉलेज स्टूडेंट्स के रोल में दिखाई दिए। इस सीरीज को तन्मय रस्तोगी ने निर्देशित किया है। यह सीरीज 3 दिसंबर को अमेजन एमएक्सप्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज के ट्रेलर को देखकर एल्विश यादव के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने एल्विश की एक्टिंग और ट्रेलर की तारीफ की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

