नईदिल्ली, 30 नवंबर। भारत की अर्थव्यवस्था ने जुलाई-सितंबर 2025 (क्यू 2 वित्त वर्ष 26) तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की रियल जीडीपी ग्रोथ 8.2 प्रतिशत रही, जो पिछले छह तिमाहियों में सबसे अधिक है. यह वृद्धि पिछले वर्ष की समान तिमाही (क्यू 2 वित्त वर्ष 25) के 5.6 प्रतिशत और क्यू 1 वित्त वर्ष 26 के 7.8 प्रतिशत की तुलना में काफी बेहतर है.
आर्थिक विकास में यह तेजी मुख्य रूप से सर्विसेज़ (टर्शियरी सेक्टर) और मैन्युफैक्चरिंग (सेकेंडरी सेक्टर) में मजबूत गतिविधियों की वजह से देखने को मिली.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

