नईदिल्ली, 30 नवंबर। राइड-हेलिंग कंपनी रैपिडो ने शनिवार को कहा कि बाइक टैक्सी ड्राइवर के बैंक खाते में हुए 331.36 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) जांच में उसकी कोई भूमिका नहीं है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह जांच एजेंसी को सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रही है.
ईडी के मुताबिक, ड्राइवर के खाते में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच यह भारी भरकम रकम जमा हुई. अधिकारियों ने इसे एक क्लासिक ‘म्यूल अकाउंटÓ बताया, जिसका इस्तेमाल अवैध धन को इधर-उधर करने में किया जाता है. ऐसे खाते अक्सर फर्जी या किराए के केवाईसी के जरिए खोले जाते हैं, जिनमें खाता मालिक की वास्तविक जानकारी या भागीदारी नहीं होती.
एजेंसी को यह खाता 1&बीईटी ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान मिला.
कंपनी ने यह भी कहा कि वह किसी भी तरह के अवैध व्यवहार को बढ़ावा नहीं देती और पारदर्शिता तथा कानून के अनुपालन के प्रति प्रतिबद्ध है.
अधिकारी तब चकित रह गए जब पता चला कि इस खाते से 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उदयपुर के एक लग्जऱी होटल में हुए भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग के खर्चों के लिए चुकाई गई. ईडी का मानना है कि इस शादी का संबंध गुजरात के एक युवा राजनेता से है, जिसे जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
जब ईडी ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसे इन लेन-देन के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह न तो दूल्हा-दुल्हन को पहचानता है और न ही उनके परिवारों को. ड्राइवर दिल्ली की एक साधारण बस्ती में दो कमरों की झोपड़ी में रहता है और रोज़ी-रोटी के लिए दिनभर बाइक चलाता है.
अधिकारियों के अनुसार, खाते में कई अज्ञात स्रोतों से बड़ी धनराशि आई और तुरंत ही संदिग्ध खातों में भेज दी गई. इनमें से एक स्रोत का संबंध गैरकानूनी ऑनलाइन बेटिंग से पाया गया है. अब ईडी इन लेन-देन के स्रोतों की गहराई से जांच कर रहा है.
हाल ही में ईडी ने 1&बीईटी जांच के तहत पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की करोड़ों की संपत्तियां अटैच की थीं, जबकि कई अन्य खिलाडिय़ों और सेलिब्रिटीज़ से भी पूछताछ की गई है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

