प्रयागराज 30 नवंबर (आरएनएस )। भाजपा महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में प्रधानमंत्री जी की मन की बात 128 वां संस्करण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात में दिए गए विचार लोगों को देश के लिए कार्य करने के लिए अंतर्मन को प्रेरित करती है। कहा कि वास्तव में मोदी जी ने भारत की आत्मविश्वास को बढ़ाया है और देश के पुरुषार्थ को जागृत कर रहे हैं। वह भारत की विविधता का दर्शन से देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि मन की बात भारत की विराट संस्कृति से जोडऩे का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने देश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करने की बधाई दी और उन्हें प्रेरित किया।
इस दौरान पार्षद मुकेश कसेरा, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, राजेश केसरवानी, नरेंद्र जायसवाल, राजा मेहरोत्रा,टीएन दीक्षित, अनुज कुशवाहा, हिमालय सोनकर, विवेक, चेतना ओझा, दीपेश कुमार मौर्य, मसूरिया दीन अंजू शुक्ला, अर्चना वर्मा, सचिन चंद्रा, नरेंद्र जायसवाल, रविंद्र त्रिपाठी,आदि कार्यकर्ता रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

