-जिलाध्यक्ष जेडी सिंह ने पार्टी के नये पदाधिकारियों का किया चयन
अयोध्या 30 नवंबर (आरएनएस )। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने रविवार को जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह जेडी की अध्यक्षता मे पार्टी का सातवां स्थापना दिवस पदाधिकारियों संग केक काटकर धूमधाम से मनाया व पार्टी के नये दिशा निर्देशों से अवगत कराया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर के कुछ नये पदाधिकारियों का भी चयन किया गया , जिसमे अभिषेक सिंह मारवा को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, पूरन चंद्र सोनी को महानगर महासचिव नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हर्ष निषाद , युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उमंग श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, अमर सिंह, अभिषेक सिंह, आकाश सोनकर, मो. हफीज फैजी,जय चतुर्वेदी, आलोक पासवान, उमेश कुमार गौतम, तिलकराम निषाद, गोपी निषाद, परमजीत यादव व अन्य युवा मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

