-प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर दिया गया प्रमाणपत्र
अयोध्या 30 नवंबर (आरएनएस )। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस राज्यस्तरीय प्रशिक्षण में अयोध्या जनपद से 10 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह प्रशिक्षण 5 दिवस ऑफलाइन,फिर 7 हफ्तों तक ऑनलाइन तत्पश्चात 2 दिनों के फॉलो अप तक चला। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, कंप्यूटर संचालन, ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म, डेटा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और एआई आधारित शैक्षिक उपकरणों की गहन समझ प्रदान करना तथा जूनियर कक्षाओं के विज्ञान विषय के नवीन पाठ्यक्रम में जोड़े गए कंप्यूटर आधारित विषयों जैसे एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल ,पायथन,स्क्रैच आदि के शिक्षण की कठिनाइयों को सुगम बनाना था। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों द्वारा संचालित कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल सेशन, तकनीकी डिमॉन्स्ट्रेशन और इंटरैक्टिव चर्चाओं के माध्यम से नवीनतम आईसीटी कौशलों से प्रशिक्षित किया गया। एससीईआरटी ने इस पहल को शिक्षकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अयोध्या के प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता, तकनीकी वातावरण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के लिए एससीईआरटी तथा आईआईटी कानपुर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस संयुक्त पहल से प्रदेश में डिजिटल शिक्षण को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

