-भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने लिया बूथ का जायज़ा
अयोध्या 30नवंबर (आरएनएस )। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने शनिवार को मनोहर लाल स्थित बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान सूची अद्यतन प्रक्रिया की प्रगति को नजदीक से देखा और बूथ स्तर अधिकारी से आवश्यक जानकारी लेकर अब तक की कार्यवाही की समीक्षा की। दिवाकर सिंह ने उपस्थित बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे घर-घर संपर्क करें, नये मतदाताओं के नाम जोड़ें और पुराने गलत विवरणों को सुधारने में लोगों की मदद करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहाकृमतदाता सूची सिर्फ कागज़ नहीं, लोकतंत्र की बुनियाद है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सुनिश्चित करें कि हर नागरिक को मतदान का अधिकार मिले। यह सिर्फ चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। मौके पर तेजिंदल पाल टिंकल, राजकुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

