अयोध्या 30 नवंबर (आरएनएस )। राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को गांधी पार्क, सिविल लाइंस में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन सभी बीएलओ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने चुनावी कार्यों के अत्यधिक दबाव और प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी। आम आदमी पार्टी यह मानती है कि लोकतंत्र की जड़ें उन्हीं कर्मचारियों से मजबूत होती हैं जो प्रतिबद्धता के साथ अपना दायित्व निभाते हैं। ऐसे समर्पित कर्मियों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दु:खद और चिंताजनक है। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापतिÓ ने कहा कि मानवता के नाते हम इन पीडि़त परिवारों के साथ खड़े हैं। चुनावी कार्य में लगे साथियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की जि़म्मेदारी है और यह आवाज हम सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का प्रश्न है। इस कार्यक्रम में जिले के महासचिव सुनील मौर्य जिला उपाध्यक्ष संदीप पटेल महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विद्या वर्मा कार्यकारिणी सदस्य स्वर्णिम वर्मा आदि साथी उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

