आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के थाना कंधरापुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित पशु वध और तस्करी में लिप्त कुख्यात अंतरजनपदीय अपराधी परवेज मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।रविवार तड़के थाना कंधरापुर क्षेत्र के सेहदा टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक और उसके पीछे चल रही डस्टर गाड़ी को रुकने का इशारा किया। तभी डस्टर में सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी परवेज कमर में गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 18 जीवित गोवंश पाए गए, जिन्हें सुलतानपुर से बिहार वध के लिए ले जाया जा रहा था। मौके से एक लग्जरी डस्टर, एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुए।घायल आरोपी की शिनाख्त परवेज पुत्र मुनीर अहमद, निवासी ग्राम पटैला, थाना खुटहन, जौनपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जौनपुर, मिजारपुर और अन्य जिलों में गोवंश तस्करी और वध के कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने साथियों अनीश, रईस और जलालुद्दीन के साथ मिलकर लगातार गोवंश बिहार भेजता रहा है।फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है। घायल परवेज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आम्र्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

