भोपाल 30 नवंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि डॉ. बोस ने पहली बार दुनिया को बताया कि पेड़-पौधे भी महसूस करते हैं। उनकी खोजों की श्रृंखला वैज्ञानिक उपलब्धियां ही नहीं हैं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और मानवता के लिए विज्ञान को नई दिशा देने की यात्रा का आरंभ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

