दतिया 30 नवंबर (आरएनएस)।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं म.प्र. निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल म.प्र. द्वारा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य वर्तमान में संचालित है। इस संबंध में विगत दिवस न्यू कलेक्ट्रेट के तहसील निर्वाचन कार्यालय में अजय झा नायब तहसीलदार दतिया द्वारा विधानसभा क्षेत्र 22 दतिया के शत् प्रतिशत गणना पत्रक के डिजिटलीकरण का कार्य करने पर उत्कृष्ट बीएलओ के सम्मान से श्री प्रकाशचन्द्र केवट, प्राथमिक शिक्षक, भाग संख्या 05 शा.प्रा.वि. धौर्रा को सम्मानित किया गया।
उक्त बीएलओ को श्री अजय झा नायब तहसीलदार दतिया द्वारा शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया और विधानसभा क्षेत्र 22 दतिया के समस्त मतदान केन्द्रों पर पदस्थ बीएलओं, बीएलओं के सहयोगी, बीएलओं सुपरवाईजर, नोडल अधिकारी से विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में विधानसभा क्षेत्र 22 दतिया को प्रथम स्थान दिलाने में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया, जिससे दतिया जिला मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकें।

