भोपाल 30 नवंबर (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पयोज जोशी के साथ रविवार को भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 153 के अरेरा मंडल के वार्ड 45, बूथ क्रमांक 169 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और बूथ समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। ‘मन की बातÓ सुनने के पश्चात पयोज जोशी ने एसआईआर से संबंधित बैठक आयोजित कर वार्ड 45 के बूथों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों को सौंपी। बैठक में सभी सदस्यों को घर-घर पहुंचकर आवश्यक फॉर्म संकलन, सत्यापन और संबंधित दस्तावेजों के अद्यतन कार्य को गति देने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शिव समर्पित समिति अरेरा कॉलोनी के अध्यक्ष और बूथ समिति के सदस्य पयोज जोशी, राकेश पाटोदिया, एम.एल. विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, सुरेश नेमा, अशोक श्रीवास्तव, सुधीर उपासनी, दीपक शर्मा, सुदीप गुहा, राजकुमार सक्सेना सहित बूथ समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

