किसान आवश्यकता अनुसार ही फसलों मे उपयोग करे
रतलाम, आरएनएस, 01 दिसंबर। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में यूरिया की रैक लगातार लग रहीं हैं। विगत दो दिवस में एचयूआरएल एवं कृभको कंपनी की यूरिया रैकों से यूरिया प्राप्त हुआ है। इफको एवं आईपीएल कंपनी की रैक शीघ्र लगने वाली हैं। इसके पश्चात चंबल कम्पनी की रैक संभावित 4 या 5 दिसंबर को यूरिया खाद प्राप्त होगा। इसके पश्चात श्रीराम फर्टिलाईजर कम्पनी की रैक से यूरिया खाद प्राप्त होगा। इस तरह लगातार यूरिया की रैक प्राप्त हो रही हैं तथा आगे भी होंगी। उल्लेखनीय है कि गतवर्ष रबी माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2024 में जितनी मात्रा यूरिया खाद वितरित की गई थी उससे लगभग 3800 मे.टन अधिक इस वर्ष रबी 2025 में माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2025 तक किसानों को वितरित किया जा चुकी है।
किसान भाई/बहनों यूरिया खाद की कमी नहीं है। लगातार रैक प्राप्त हो रही हैं। यदि किसी केन्द्र/समिति पर यूरिया समाप्त हो गया है तो आने वाली रैकों से उस स्थान पर यूरिया प्रदाय किया जा रहा है। जिससे वितरण कराया जा रहा है। किसान भाई/बहनों से अपील है कि कृपया संयम रखें एवं संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग अपने खेतों में करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

