0 केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर जताया विरोध
सूरजपुर, 01 दिसम्बर (आरएनएस)। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को शहर के अग्रसेन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर मामले के प्रबंधन को लेकर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पुतला दहन किया, जिससे कुछ देर के लिए हल्की झूमाझटकी की स्थिति भी बनी।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाए जाने से संगठन में नाराजगी है। उनका कहना था कि आर्थिक चुनौतियों, बेरोजगारी और सामाजिक तनाव जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है, जबकि राजनीतिक वातावरण मामलों को तूल देकर तनावपूर्ण बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में प्रदेश स्तरीय आह्वान के तहत सूरजपुर में भी प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष शशि सिंह के निर्देशन और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय डोसी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखे जाने की बात कही और केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में जीएस मिश्रा, विमलेश दत्त तिवारी, सुनील अग्रवाल, दीप्ती स्वाई, विनय मिश्रा, बिहारी कुलदीप, प्रवेश गोयल, प्रदीप साहू, नरेन्द्र यादव, विक्की समद्दार, परमेश्वर राजवाड़े, दिलीप सोनी, सकील हुसैन, अजय सोनवानी, देवेश राजवाड़े, इमरान इराकी, पारस राजवाड़े, कौनेन अंसारी, लालचंद देवांगन, संजय सोनी सहित कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

