अंबिकापुर, 29 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, विशेष पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय से संबंधित दोनों बच्चियां पास की बस्ती में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम से लौटते समय आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम दिया।
मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना में 8 से 9 युवक शामिल थे।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

