-कलश यात्रा निकली, रानी बाजार के माधव सर्वोदय इंस्टिट्यूशंस से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया भ्रमण
अयोध्या 1 दिसंबर (आरएनएस )। रानी बाजार अमौना मोकलपुर स्थित माधव सर्वोदय इंस्टिट्यूशंस में सोमवार को श्रीशिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लोकमंगल के लिए धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। सिहोरा महाकाल उज्जैन स्थित पं अनिल पाराशर महाराज ने इस यात्रा का नेतृत्व किया। कलश यात्रा माधव सर्वोदय इंस्टिट्यूशंस से प्रारंभ होकर चंद्रभान का पुरवा ,रानी बाजार ,गायत्री नगर, नौवा का कुआं से गुजरी। यात्रा पुन: कथास्थल पर लौटी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ का पूजन संपन्न हुआ।
इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु अपने सिर पर आस्था के कलश धारण किए हुए थे। वे राधाकृष्ण के भक्ति गीतों में लीन होकर चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। कथा की शुरुआत मुख्य आयोजक माधव प्रसाद पाठक, श्रीमती रामलली पाठक ने वैदिक विधि-विधान से कराई।
कथाव्यास आचार्य पं अनिल पाराशर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन और श्रवण जन्म-जन्मांतर के पुण्यों से प्राप्त होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजन समिति की ओर से धर्मेंद्र कुमार पाठक, अरविंद पाठक राजू, ज्ञानेंद्र पाठक रामू ,ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अखिलेश मिश्रा मुंशी, प्रेम प्रकाश पांडे, शिशिर मिश्रा, उपेंद्र पाठक, उज्जवल पाठक, वीरेंद्र पाठक,पुष्कर तिवारी, अमित पांडे,शिवकेश चौधरी,रूपा पाठक, विजय यादव , ओ पी पांडेय,पंकज उपाध्याय,विपिन पांडेय,मुन्ना पांडे,सुरेंद्र पंड्या,श्रीधर पाण्डेय, शुभम् पांडेय, पिंकी उपाध्याय,सजना विश्वकर्मा, उर्मिला पाठक, संजू पाठक, भावना पाठक, शिल्पा पाठक,रजना विश्वकर्मा, रश्मि पांडेय, अर्चना चौधरी,पूजा पाठक,पप्पी शुक्ला, अंकिता शर्मा, गोल्डी,माया देवी, सपना खुशबू, संतोष मौर्य,विकास तिवारी, राजेश पांडेय ,जयप्रकाश, चौरसिया,राहुल यादव द्वारिकेश पांडेय,आदि स्थानीय लोग उपस्थित उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

