ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने प्रयागराज से योजना का किया शुभारंभ
प्रयागराज 1 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित और उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी ‘बिजली बिल राहत योजना 2025–26Ó का आज पूरे प्रदेश में विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने प्रयागराज के सोरांव सब स्टेशन से इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि बिजली विभाग और उपभोक्ता दोनों के बीच विश्वास व सहयोग के नए युग की शुरुआत करेगी। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील और परिणामकारी कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया।
शुभारंभ समारोह में मंत्री श्री शर्मा ने पहले पंजीकरण करने वाले पाँच उपभोक्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज की शुरुआत उन उपभोक्ताओं के लिए राहत की नई किरण है, जिन पर वर्षों से बकाया बिलों का बोझ बना हुआ था। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ पा सकें। योजना तीन चरणों में चलेगी। प्रथम चरण 1 दिसंबर 2025 से आरंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। द्वितीय चरण 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक तथा तृतीय चरण 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रथम चरण में 100त्न ब्याज के साथ मूलधन में 25त्न की छूट द्वितीय चरण में 15त्न की छूट एवं तृतीय चरण में 10त्न की ही छूट दी जाएगी। वन-टाइम सेटलमेंट की यह सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिनके बिल ब्याज और सरचार्ज के कारण बहुत अधिक हो चुके हैं।
इस अवसर पर विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष गंगापार श्रीमती निर्मला पासवान, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों सहित एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार, मुख्य विद्युत अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत उपभोक्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बाक्स
प्रथम चरण में बकायेदारों के लिए 100 प्रतिशत ब्याज माफी व 25 प्रतिशत मूलधन में छूट==
प्रयागराज। योजना के प्रथम चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी एवं मूलधन पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे उनकी देनदारियाँ काफी कम हो जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट 222.ह्वश्चश्चष्द्य.शह्म्द्द, पर, संबंधित खंड/उपखंड कार्यालय, जन सेवा केंद्र या किसी भी विभागीय कैश काउंटर से से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

