सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने किया कलाकारों का स्वागत
प्रयागराज 1 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में प्रारंभ होने वाले 10 दिवसीय राष्ट्रीय शिल्प मेले में सात राज्यों से आए हुए कलाकारों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गत वर्षो की तरह सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों द्वारा सुभाष चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
महिला अध्यक्ष स्वाती निरखी ने एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा के प्रतिनिधि के तौर पर कल्पना सहाय को अंग वस्त्रम एवं बुके देकर स्वागत किया तथा समाज के कलाकार वर्ग और व्यापारी वर्ग को जोड़ते हुए यह कहा कि दोनों ही साधना का विषय है और बिना साधना के न व्यापार संभव है ना कलाकार बनना। अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने भी सभी कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा व्यापारियों की ओर से यह संदेश दिया कि देश की सांस्कृतिक एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए व्यापारी एकजुट रहते हैं।
क्षेत्रीय पार्षद पंकज जयसवाल द्वारा सभी कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। साथ ही महामंत्री पवन जी श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अनिल गुप्ता, आशुतोष सिंह,अनामिका मंजरी, सिमर चौधरी, संजय पुरुषार्थी सचिन उपाध्याय ललिता मलिक एवं बड़ी संख्या में सिविल लाइंस के व्यापारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

