04 से 16 दिसम्बर के मध्य विभिन्न तिथियों पर सदस्य दलों का होगा प्रयागराज आगमन
प्रयागराज 1 दिसंबर (आरएनएस)। जनपद में काशी-तमिल संगमम् कार्यक्रम का सुव्यवस्थित, भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजन किया जायेगा। काशी-तमिल संगमम् कार्यक्रम के तहत समागम में 07 समूहों में लोग प्रयागराज आयेंगे तथा विषयवस्तु से सम्बंधित स्थानों, शहर के प्रमुख मंदिरों, स्थलों का भ्रमण करेंगे।
समागम का प्रथम दल 04 दिसम्बर को प्रयागराज आयेगा और इसके बाद क्रमश: छ: समागम दल दिनांक 06, 08, 10, 12, 14 एवं 16 दिसम्बर तिथियों को प्रयागराज आना प्रस्तावित है। प्रयागराज आगमन के अवसर पर टीम के सदस्य सर्वप्रथम संगम जायेंगे, वहां पर संगम स्नान, बोटिंग, लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन, श्री आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर दर्शन सहित अन्य स्थलों पर जायेंगे।
जिलाधिकारी ने काशी तमिल संगमम् कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए मजिस्टेऊटों सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को संगम क्षेत्र में साफ-सफाई, मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल टीम तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था, सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मिंयों के साथ ही महिला पुलिस कर्मिंयों की तैनाती भी करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने संगम पर पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है साथ ही साथ उन्होंने तमिल भाषा के जानकार वालंटियर्स की भी व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए यातायात, पार्किंग, बॉर्डर स्कार्ट सहित सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

