कांग्रेसियों और एच के जायसवाल सभा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
प्रयागराज 1 दिसंबर (आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल की अस्थि कलश संगंम में प्रवाहित होने के लिए प्रयागराज त्रिवेणी दर्शन कीट गंज आईं। इस दौरान एच के जायसवाल सभा प्रयागराज के द्वारा उनकी अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं सभा के अध्यक्ष पदुम जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री प्रकाश जायसवाल समाज के प्रति समर्पित रहे हैं। वह सहजता और सादगी के मिशाल थे। उनके निधन से समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन अरुण कुमार जायसवाल ने किया। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल की अस्थि कलश उनके सुपुत्र सिद्धार्थ प्रकाश जायसवाल, गौरव प्रकाश जायसवाल, भाई प्रमोद जायसवाल और रविंद्र जायसवाल ने संगंम में प्रवाहित किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में
सुनील जायसवाल, विजय कुमार जायसवाल , राजेश केसरवानी, डॉ अतुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, योगेश जायसवाल शत्रुघ्न जायसवाल, अशोक जायसवाल, राकेश जायसवाल , प्रमोद मोदी आदि जायसवाल समाज के वरिष्ठ नेता गण रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे स्व. जायसवाल काअस्थि कलश उनके पुत्र सिद्धार्थ कानपुर से सड़क मार्ग से लेकर अपराह्न 3:30 बजे सीधे बोट क्लब पहुंचे जहां भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने नम आंखों से अस्थि कलश पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बोट क्लब से सिद्धार्थ और उनके परिजन तीन स्टीमरों से सीधे संगम पहुंचे जहां पूजा अर्चना करने के उपरांत संगम में विसर्जित कर दिया गया।
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजै़ल हाशमी, शेखर बहुगुणा, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अशफाक अहमद, अनूप त्रिपाठी, मानस शुक्ला, इश्तियाक अहमद, देवराज उपाध्याय, परवेज सिद्दीकी, प्रतिमा त्रिपाठी, अहमदुल्ला, राजकुमार शुक्ला, मदन मोहन मिश्रा, कामेश्वर सोनकर, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
ज्ञातव्य हो कि श्री जायसवाल की का निधन शनिवार रात्रि कानपुर स्थित उनके पोखरपुर आवास पर हो गया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

