एसीए निदेशक और पूर्व रणजी क्रिकेटर ने किया शुभारंभ
प्रयागराज 1 दिसंबर (आरएनएस)। न्यू सेंट्रल एकेडमी में क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन एसीए के निदेशक और पूर्व रणजी क्रिकेटर ने किया।
शंकरगढ़ के कपसो अंतरी में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आरपी भटनागर और विशिष्ट अतिथि केबी काला ने फीता काटकर अकादमी की औपचारिक शुरुआत की।
अकादमी के निदेशक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (लीग और मंडल) एलबी काला, सहायक संयोजक अजय कुशवाहा का माल्यार्पण करके स्वागत किया। अकादमी के प्रबंधन अंकुश मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ क्षेत्र में क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए यह पहली औपचारिक अकादमी है, ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के वे बच्चे, जिनमें क्रिकेट के प्रति जुनून तो है लेकिन सही मार्गदर्शन की कमी थी, अब इस अकादमी के माध्यम से पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। अकादमी के कोच राजीव कुशवाहा ने कार्यक्रम में आए अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया। न्यू सेंट्रल एकेडमी के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने कहा कि यह अकादमी क्षेत्र के बच्चों के लिए एक नया अवसर और मंच लेकर आई है। इस अवसर पर शहाब अहमद, अंकित गौतम, क्षमा त्रिपाठी, कमल सिंह, अनुराधा सिंह, श्वेता शुक्ला, वंदना, महिमा, अन्नू, मीनू सिंह आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

