० रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 11 बूथ लेवल अधिकारियों ने समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
रायपुर, 01 दिसम्बर (आरएनएस)। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एस.आई.आर.) के तहत रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 49 के 11 बीएलओ ने उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर निगम आयुक्त विश्वदीप ने आज उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित बुथ लेवल अधिकारियों में जोन 8 के मतदान केन्द्र 09 की बीएलओ तिहारु राम सोनवानी, मतदान केन्द्र 42 की बीएलओ शीला गुप्ता, जोन 01 के मतदान केंद्र 91 की बीएलओ मंजू पात्रो, मतदान केंद्र 94 की बीएलओ वीरेंद्र कौशिक, मतदान केंद्र 97 के बीएलओ आत्माराम साहू, मतदान केंद्र 107 के बीएलओ संतराम ध्रुव, मतदान केंद्र 116 की बीएलओ लक्ष्मी खोब्रागड़े, मतदान केंद्र 124 के बीएलओ बसंत प्रधान, मतदान केंद्र 127 की बीएलओ मिथलेश ठाकुर, मतदान केंद्र 129 की बीएलओ दीपिका साहू और मतदान केंद्र 130 के बीएलओ ई. लक्ष्मण राव शामिल हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, जोन कमिश्नर दिव्या चंद्रवंशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

