सारंगढ़ 1 मई 2026 (आरएनएस) कोतरी गांव में चल रहे अवैध महुआ शराब के संगठित नेटवर्क का पुलिस ने ऐसा पर्दाफाश किया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, सिटी कोतवाली थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 185 लीटर कच्ची महुआ शराब, 940 किलोग्राम महुआ लहान, महुआ फूल और ईस्ट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इस धंधे की जड़ तक पहुंचने वाली परतें खुलती चली गईं, यह पूरा मामला 29 अप्रैल 2026 का है जब मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोतरी निवासी 60 वर्षीय विजय अग्रवाल अपने किराना स्टोर्स के जरिए अवैध शराब बनाने वालों को महुआ फूल, ईस्ट, गुड़ और शक्कर जैसी सामग्री खुद पहुंचाकर इस धंधे से मोटा मुनाफा कमा रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ गांव में घेराबंदी की और सबसे पहले शुभम गिरी गोस्वामी (30 वर्ष) और उसकी पत्नी तुलसी गोस्वामी (23 वर्ष) के घर दबिश दी जहां कमरे-भर डिब्बों, बाल्टियों और ड्रमों में 840 किलो महुआ लहान और 150 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, साथ ही 10 किलो ईस्ट और हाथ भट्ठी से तैयार शराब भी जब्त की गई जिसकी कीमत करीब 31,680 रुपये आंकी गई, इसके बाद पुलिस ने गोवर्धन निषाद के घर पर दबिश दी लेकिन वह मौके से फरार मिला, हालांकि उसके घर से 15 लीटर कच्ची शराब जब्त कर ली गई, कार्रवाई यहीं नहीं रुकी और पुलिस सावित्री साहू (32 वर्ष) के घर पहुंची जहां से 20 लीटर शराब और 100 किलो महुआ लहान बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया, पूरी कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार विजय अग्रवाल के किराना स्टोर तक पहुंची जहां पूछताछ में उसने खुद स्वीकार किया कि वह गांव और आसपास के लोगों को शराब बनाने की सामग्री सप्लाई करता था और उनसे अवैध कमाई करता था, उसके पास से 48 किलो 450 ग्राम महुआ फूल और 6 पैकेट ईस्ट भी जब्त किए गए, इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क), 41 आबकारी एक्ट और 61(2) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, इस बड़ी कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना से लेकर रेड, बरामदगी और गिरफ्तारी तक हर कदम पर सटीक रणनीति के साथ काम किया, फिलहाल इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

