बिलासपुर, 01 दिसम्बर (आरएनएस)। जिले की तारबाहर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब का बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 नग देशी प्लेन एवं मसाला शराब एवं एक्टिवा वाहन जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार तारबहार थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में देशी मदिरा प्लेन एवं मसाला शराब अवैध रूप से बिक्री करने के लिये ले जा रहा कि सूचना पर तत्काल सीएमडी चैक के आगे स्वदेशी प्लाजा पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति एक्टिवा क्रमांक सी जी 10 बी डी 3328 को रोककर चेक करने पर उसके थैला एवं डिक्की से 65 नग देशी प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ मिला आरोपी के कब्जे से कुल 65 नग शराब एवं एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 बीडी 3328 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

