भोपाल 1 दिसंबर (आरएनएस)।मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज प्रारंभ हो गया है। विधायक अभय मिश्रा ने कहा रीवा में सांसद जी का विजया वेयर हाउस है। उसमें खरीदी केंद्र बना है। इसमें किसानों ने अपना गेहूं बेचा था। 58 किसानों का 1 करोड़ 27 लाख का भुगतान पेंडिंग है। लेकिन किसानों को कहा गया कि आपने कुछ बेचा ही नहीं। किसान को चोर बता दिया। पंजीयन नीति में कैप नहीं होता। उसमें समिति प्रबंधक पहले से बहुत सारे पंजीयन कर लेते हैं, भले बुआई न की हो।
इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आपत्ति लेते हुए कहा- अभी चर्चा का विषय किसानों का अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मामला है। इसे सदन की कार्रवाई से हटाना चाहिए।
तब सभापति राजेंद्र पांडे ने कहा- आप अन्य विषय पर न जाएं। ये बातें रिकॉर्ड में नहीं ली जाएंगी।

