भोपाल 1 दिसंबर (आरएनएस)।नगर निगम, भोपाल में अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए 21 कर्मियों को उपायुक्त दिनेश सिंह ने शॉल, श्रीफल, मिष्ठान आदि भेंटकर ससम्मान बिदाई दी और उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
उपायुक्त दिनेश सिंह ने सोमवार को माता मंदिर, हर्षवर्धन काम्प्लेक्स स्थित निगम कार्यालय में आयोजित बिदाई समारोह में निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हुए नि.श्रे.लिपिकगण सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, जेठानंद मंगतानी, शंकरनील, कारपेंटरद्वय इफ्तेखार अली, सत्तार खां, बंधानी पन्नालाल, श्रमिकगण मो. सलीम, रषीद, बेनी प्रसाद, सीताराम, देवीचरण, नन्नू लाल, सईद, अबरार एहमद, सलीम खान, बाबूलाल, मालीद्वय हरिप्रसाद, सनमान सिंह, फिल्टर हेल्पर कदीर उल हसन, लेबर, मो. कमर तथा भृत्य मुन्नी बाई को ससम्मान बिदाई दी। इस मौके पर उपायुक्त दिनेश सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से चर्चा भी की और उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना भी की।
इस मौके पर सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एस. नजीर अहमद के अलावा आनंद कुमार फूलवानी, डॉ. शमीम कुरैषी, राजेन्द्र सक्सेना, हसन तैयब, अब्दुल रकीब, जगदीष प्रसाद, बृजमोहन नागर सहित निगम के अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

