भोपाल 1 दिसंबर।(आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के साथ ही अवैध रूप से बना छप्पर, लोहे का गेट, दीवार को तोड़ा साथ ही ठेले, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, टेबिल के अलावा सब्जी, जैकेट, गमले, आदि की दुकानें तथा दुकानों के बाहर रखा सामान, स्क्रेप आदि को हटाया और ठेले, लाईट, तराजू, मुर्गा जाली आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए 01 अवैध रूप से बना शेड हटाने की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को कोलार डीमार्ट, जे.के. हास्पिटल, बंजारी, निर्मलादेवी गेट, ललिता नगर, सर्वधर्म कालोनी, चूना भट्टी, एकान्त पार्क, औरा मॉल चौराहा, त्रिलंगा, शैतान सिंह चौराहा, बावडिया कला, बागसेवनिया, 10 नम्बर, अरेरा कालोनी, हबीबगंज श्याम नगर, जवाहर चौक सरस्वती नगर, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, न्यू मार्केट गेमन इंडिया, मालवीय नगर पत्रकार भवन, कमला पार्क, नादरा बस स्टेण्ड चौराहा, कबाडख़ाना, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-6, हमीदिया अस्पताल गेट, लालघाटी, गांधीनगर, करोंद चौराहा, हाउसिंग बोर्ड, पीपल चौक, विष्वकर्मा नगर, भानपुर ब्रिज, नवीबाग आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए अरेरा कालोनी क्षेत्र में अवैध रूप से लगाया गया लोहे का गेट, पत्रकार भवन क्षेत्र में अवैध रूप से बना छप्पर हटाया साथ ही जोन क्र. 17 के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड करोद में अवैध रूप से बनी 01 दीवार तोड़ी। निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, टेबिल, स्क्रेप आदि को हटाया साथ ही फुटपाथ आदि पर अतिक्रमण कर लगाई गई सब्जी, जैकेट, गमले की दुकानें व विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया और 04 ठेले, 04 लाईट, 05 तराजू, 01 मुर्गा जाली आदि जप्त किये।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए नवीबाग क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 शेड हटाने की कार्यवाही की।

