दतिया 1 दिसंबर (आरएनएस)। गीता जयंती के अवसर पर जिला जेल दतिया पर जेल में बंदियों के साथ श्री कृष्णा परम्परा के आचार्यो के सानिध्य में 5100 गीता पाठ के श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सुस्वर पाठ, विश्वगीता प्रतिष्ठानम जिला इकाई दतिया से नामांकित श्री प्रशांत मिश्रा एवं श्री बीडी निरंजन गीता स्वाध्याय शिक्षकों द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक ओम प्रकाश पाण्ड़ेय द्वारा अपने उद्बोधन में सभी बंदियों को अपने जीवन में श्रेष्ठकर्म करने हेतु एवं भगवान की निष्काम भक्ति करने के लिए प्रेरित किया। जेल उपअधीक्षक ओपी पाण्ड़ेय द्वारा समस्त बंदियों को समयमित जीवन जीने एवं प्रतिदिन स्वाध्याय करने पर जोर दिया एवं विश्वगीता प्रतिष्ठानम जिला इकाई दतिया का आभार व्यक्त करते हुए समय-समय पर बंदियों हेतु इसी प्रकार के अन्य कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आग्रह किया। जिससे समस्त बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक जीवन सुद्रण किया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम में की सभी व्यवस्थायें जेल शिक्षक उमाकांत लोहिया की देखरेख में सम्पन्न हुई। इस दैरान समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित रहो।

