दतिया 1 दिसंबर (आरएनएस)। जिले में सड़क दुर्घटना पीडि़तों के लिए चल रही कैशलेस उपचार स्कीम-2025 को पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आदेश जारी कर अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे मो. नं. 9424751331 को इस योजना का शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। अब इस योजना के क्रियान्वयन में होने वाली किसी भी गड़बड़ी या समस्या की शिकायत सीधे अपर कलेक्टर से से की जा सकेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

