दतिया 1 दिसंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में आज सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ नगर पालिका, नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समय सीमा में सीएम हैल्प लाईन के प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों के प्रकरण न्यायालयों में चल रहे है उन प्रकरणों में जबाव निश्चित की गई समय सीमा में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंर्तविभागीय पत्रों को भी समय सीमा में भिजवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने एसआईआर डिजिटाइलेशन कार्य समीक्षा करते हुए कहा कि सभी बीएलओ बढाई गई समय सीमा का ध्यान रखते हुए डिजिटाईलेशन का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम रोजगार सहायक, सचिव एवं पटवारी पूरी सामंजस्यपूर्ण टीम वर्क के साथ एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण का कार्य करें।
कलेक्टर द्वारा बैठक में सीईओ जनपद पंचायत दतिया, सेवढ़ा और भाण्ड़ेर को निर्देश दिए कि आवास 2.0 में हितग्राहियों को लाभान्वित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीईओ जनपद बैनर के माध्यम से आवास 2.0 आवास का प्रचार-प्रसार करें। उन्होनने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस हेतु जल्द ही एक हैल्प लाईन नम्बर जारी किया जायेगा।
कलेक्टर वानखडे ने बैठक के दौरान सामाजिक पेंशन में ईकेवाईसी का उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद पंचायत सीईओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

