भिलाई, 02 दिसंबर (आरएनएस)। सिरसा गेट से उमदा रोड के बीच एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय दिव्यांग गोवर्धन पाल बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हथखोज निवासी गोवर्धन अपने परिजन के यहां आयोजित दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे।
उमदा बस्ती के पास अचानक पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी चार पहिया स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनका वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे गोवर्धन पाल सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की 112 पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

