० चेन्नई डिविजन से होगी शुरूआत
रायपुर, 02 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय रेल देश भर में चलने वाली एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रियों की आराम दायक यात्रा के लिए सुविधा उपलब्ध कराता रहा है। इसी कड़ी में अब रेलवे द्वारा स्लीपर कोच के यात्रियों की यात्रा आराम दायक बनाने के उद्देश्य से 1 जनवरी 2026 से बेड रोल की सुविधा स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को उपलब्ध करायी जाएगी। बेडरोल में यात्रियों को कंबल, तकिया और चादर उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे की सौगात से जहां एसी एवं अन्य कोच में आरामदायक यात्रा करने वाले यात्रियों की साथ ही स्लीपर कोच की यात्रा भी लंबी दूरी बेड रोड प्राप्त कर सकेंगे। बेडरोल प्रति यात्री प्रति बर्थ 50 रुपये में उपलब्ध करायी जाएगी। यह 50 रुपये की राशि रिजर्वेशन टिकट के समय पर ही काउंटर से जोड़कर ली जाएगी। अभी प्रयोग के तौर पर चेन्नई डिविजन ने अपने क्षेत्र से गुजरने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध एक जनवरी से कराएगी। इसके साथ ही यह सुविधा यात्रियों को रेलवे के संपूर्ण जोनों में जनवरी माह से ही प्राप्त होगी। इसके साथ ही अब यात्रियों को यात्रा के दौरान वायलेट रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे यात्री डिब्बों में एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। जिससे यात्री गुगल पे की सुविधा अपने मोबाइल में नहीं होने पर भी एटीएम कार्ड के जरिए खाने पीने की सामाग्री का भुगतान कर सकेंगे।
संदीप
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

