-अयोध्यानगरी के संत-महंतों ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की दी मान्यता
अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस)। रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ श्री धूनी वाले बाबा आश्रम तुलसीबाड़ी निकट अयोध्या आई हॉस्पिटल के सामने परिक्रमा मार्ग में आज मंदिर में महंताई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें महामंडलेश्वर पवन कुमार दास व बृजमोहन दास को मंदिर की बागडोर सौंपा गया। धूनी वाले बाबा आश्रम में अयोध्या के संतों वा महंतों के द्वारा महामंडलेश्वर पवन कुमार दास व बृजमोहन दास को महंत सर्वराहाकार नियुक्त किया गया कंठी चद्दर देकर महंताई की। मंगलवार को एक महंताई समारोह के दरम्यान अयोध्यानगरी के संत-महंतों ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की मान्यता की। साथ ही साथ महज्जरनामा पर हस्ताक्षर भी किया। महामंडलेश्वर पवन कुमार दास व बृजमोहन दास के सेवा भाव व ईश्वर के प्रति उनकी आस्था इस सबको देखते हुए अयोध्या के संतों ने महंत श्री कमल दास जी महाराज की अध्यक्षता में संत समाज ने उक्त दोनों संतों को महंती के योग्य समझा और मंगलवार को कंठी, चादर, तिलक आदि से महंत के रूप में उनका अभिषेक किया। संतों ने रामानन्दीय वैरागी परमारा के अनुसार महामंडलेश्वर पवन कुमार दास व बृजमोहन दास को कन्ठी, चादर व तिलक लगाकर गद्दी पर आसीन कर विधिवत महन्थ नियुक्त कर यह महज्जर नामा लिख दिया।
नवनियुक्त महंत महामंडलेश्वर पवन कुमार दास व बृजमोहन दास ने कहा कि वह अपने समस्त दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही मंदिर की सम्पूर्ण सम्पत्तियों को अक्षुण्ण बनाए रखने का आजीवन सतत प्रयत्न करते रहेंगे। अंत में आए हुए संतों का धूनी वाले बाबा आश्रम के महंत कमल दास महाराज, केशव बिहार सदन के महंत सच्चिदानंद दास, महंत शिवराम दास व हनुमान किला के महंत रामकिशोर दास ने स्वागत-सत्कार किया।महंत कमलदास महाराज का आश्रम तीन जगह है अयोध्या (उत्तर प्रदेश) भिवानी (हरियाणा) राजगढ़ (राजस्थान) है।इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, निर्वाणी अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, बड़ा भक्त माल आश्रम के महंत अवधेश कुमार दास, महंत परशुराम दास,महंत राम नारायण दास,महंत राम आसरे शरण रामायणी, तुलसी दास छावनी के महंत जनार्दन दास, पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास, बड़े हनुमान मंदिर के महंत छविराम दास, हनुमानगढ़ी के महंत रामकुमार दास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

