गोरखपुर, 26 अप्रैल। सहजनवां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, थाना सहजनवां में दर्ज मुकदमा संख्या 560/2025 से जुड़े आरोपी सूरज पुत्र सुरेन्द्र साहनी निवासी माडर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में की गई।
क्या है मामलाबताया गया कि 20 अक्टूबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने वादी और उसके भाई पर चाकू, लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले में वादी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
आपराधिक इतिहास भी मौजूदपुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक अन्य मुकदमा सहजनवां थाने में दर्ज है।
गिरफ्तारी में शामिल टीमथाना सहजनवां के उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव समेत पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

