यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, 22 कोच वाली गैर-वातानुकूलित प्रीमियम ट्रेन
गोरखपुर, 26 अप्रैल 2026:रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनारस से हडपसर (पुणे) के बीच प्रतिदिन चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा की है। इस सेवा का शुभारम्भ 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को उद्घाटन विशेष गाड़ी (02531) के संचालन के साथ किया जाएगा।यह ट्रेन गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम सेवा होगी, जिससे पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच यात्रा और सुगम हो जाएगी।
समय-सारिणी (संक्षेप में):उद्घाटन विशेष गाड़ी 28 अप्रैल को बनारस से शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में प्रमुख स्टेशनों—ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर व दौंड कॉर्ड लाइन—से होते हुए तीसरे दिन रात 12:55 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी।
कोच संरचना:
शयनयान श्रेणी: 08 कोच
सामान्य द्वितीय श्रेणी: 11 कोच
एसएलआरडी: 02 कोच
पैंट्री कार: 01 कोच
कुल कोच: 22
इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

