लखनऊ 5 जुलाई (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ जनपदों के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सभी को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से अशोक कुमार उपाध्याय, राम मणि उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, सचिन उपाध्याय और चंद्र प्रकाश उपाध्याय, सीतापुर से रमन, राहुल साहू, हृदय पांडेय और उमेश मिश्रा तथा लखनऊ से विजय उपाध्याय, दिलीप कुमार मिश्रा, पवन शर्मा, अनुपम शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय, हिमांशु तिवारी, कुंदन तिवारी, मीना गुप्ता और कीर्ति उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर अजय राय ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों में विश्वास व्यक्त कर पार्टी से जुडऩे वाले सभी लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की आवश्यकता पहले से अधिक है और ऐसे समय में कांग्रेस परिवार का विस्तार लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा।अजय राय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र, युवा, बेरोजगार, महिलाएं, दलित, पिछड़े और अन्य वंचित वर्ग अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार कांग्रेस इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रही है।उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संविधान, लोकतंत्र तथा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, छात्रों और बेरोजगारों के हितों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को नए साथियों के जुडऩे से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों से कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

