जांजगीर-चांपा, 05 जुलाईं (आरएनएस)। चांपा थाना क्षेत्र के हनुमान धारा (वन विभाग की डबरी) के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान के बारे में पता हो, तो वे तत्काल थाना प्रभारी चांपा के मोबाइल नंबर 79874-60292 अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर के नंबर 94791-93199 पर संपर्क कर पुलिस की सहायता करें। पुलिस का कहना है कि पहचान होने पर मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

