बिलासपुर, 05 जुलाईं (आरएनएस)। महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के मामले में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना तोरवा में पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले में रहने वाला त्नधरम यादव (40 वर्ष)त्न निवासी हेमूनगर, तोरवा, लंबे समय से उस पर बुरी नीयत रखकर अभद्र व्यवहार करता था। शिकायत के मुताबिक 4 जुलाई की शाम करीब 3:30 बजे आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ की और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके सीने को छुआ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी त्नरजनीश सिंहत्न के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ त्नअपराध क्रमांक 370/2026 के तहत त्नभारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 296, 115(2) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को 5 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

