राजनांदगांव, 05 जुलाईं (आरएनएस)। जिले की चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते एक बदमाश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक त्नअंकिता शर्मात्न के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौरत्न के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक त्नवैशाली जैनत्न के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत त्नदेवराज वर्मा (39 वर्ष)त्न निवासी शंकरपुर वार्ड क्रमांक-9, पुलिस चौकी चिखली, को विवाद कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने और अप्रिय घटना की आशंका के आधार पर हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध त्नभारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3)त्न के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्नउप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरईत्न सहित चौकी चिखली के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

