जांजगीर-चांपा, 05 जुलाईं (आरएनएस)। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांपा पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना चांपा पुलिस ने अरुण सहिस (32 वर्ष), निवासी मेहंदीपारा, चांपा को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक ईश्वरी राठौर, प्रकाश द्विवेदी, मुद्रिका दुबे, विरेश सिंह सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

