लखनऊ 5 जुलाई (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं अनौपचारिक संवाद आयोजित हुआ। बैठक के दौरान नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के साथ फलों के राजा ‘आमÓ का भी रसास्वादन किया।बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद सभी नेताओं ने अनौपचारिक वातावरण में फलों के राजा ‘आमÓ का स्वाद लिया और आपसी संवाद भी किया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इन दिनों उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर हैं। इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें कर संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी तैयारियों तथा विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों की समीक्षा कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई यह बैठक भी इसी क्रम का हिस्सा मानी जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

