जगदलपुर/नगरनार (बस्तर), 05 जुलाईं (आरएनएस)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर जिले की नगरनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 214.300 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
यह कार्रवाई थाना नगरनार क्षेत्र में उस समय की गई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन (क्क-52-ञ्ज-2094) में दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर उड़ीसा से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
वाहन की तलाशी के दौरान डाला हिस्से से 9 बोरियों में भरे 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ। मौके पर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम विजय पाण्डेय (34 वर्ष), निवासी राजेंद्र नगर पश्चिम, थाना गोरखनाथ, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) बताया है। फरार आरोपी की पहचान सोनू यादव, निवासी बरगदमा, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से गांजे के साथ-साथ वाहन, मोबाइल फोन और नगद राशि भी जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 100/2026, एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(द्बद्ब)(ग) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक अजय साहू, तुलसीदास कश्यप, आरक्षक दशरू नाग, विक्रम उरांव, यशवंत ध्रुव, डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज तथा आरक्षक चालक अविनाश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

