रायपुर, 05 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेवत्न ने नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर झूठा नैरेटिव गढऩे और लोगों को भड़काकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्नविष्णुदेव सायत्न के निर्देश पर प्रभावित 66 कब्जाधारियों को नवा रायपुर के सेक्टर-30 में आवास उपलब्ध कराया गया है, जहां पहले से 1200 परिवार सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ रह रहे हैं।
रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिंहदेव ने कहा कि नकटी गांव को पूरी तरह उजाड़े जाने का दावा पूरी तरह भ्रामक है। उनके मुताबिक गांव की कुल आबादी 2110 है तथा यहां 22.736 हेक्टेयर शासकीय और 24.175 हेक्टेयर निजी भूमि है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की पटवारी रिपोर्ट में लगभग 3 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का उल्लेख था, जबकि इसके बाद भी अतिक्रमण बढ़ता गया।
उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने 29-29 हजार वर्गफुट, 17 हजार वर्गफुट और 10 हजार वर्गफुट तक शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था, जहां लाखों रुपये के पक्के मकान बनाए गए थे। इसे उन्होंने सामान्य नहीं बल्कि संगठित अतिक्रमण बताया।
विधायक आवास का प्रस्ताव कांग्रेस सरकार के समय का
अनुराग सिंहदेव ने कहा कि विधायक आवास के लिए जमीन खाली कराने का आरोप भी तथ्यहीन है। उन्होंने दावा किया कि 1 सितंबर 2020 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार में आवास एवं पर्यावरण मंत्री त्नमोहम्मद अकबरत्न के विभाग ने इस भूमि को सामान्य आवास के लिए देने का प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने कहा कि विधायक आवास के लिए स्थान का अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और अन्य सदस्यों की समिति करती है तथा वर्तमान में संबंधित भूमि अब भी राजस्व विभाग के अधीन है।
उन्होंने कांग्रेस विधायकों से कहा कि यदि वे विधायक आवास के लिए जमीन नहीं लेने संबंधी पत्र लिख रहे हैं तो वह पत्र पूर्व मुख्यमंत्री त्नभूपेश बघेलत्न और तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर को लिखें, क्योंकि यह प्रस्ताव उनके कार्यकाल में आया था।
66 परिवारों का पुनर्वास किया गया
सिंहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्वरित निर्णय लेते हुए 66 प्रभावित कब्जाधारियों को नवा रायपुर के सेक्टर-30 में स्थायी आवास उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि इन मकानों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी की जाएगी तथा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने झूठा प्रचार कर जनता की भावनाएं भड़काने का प्रयास किया और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाना है और यह बलौदाबाजार जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति चाहती है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सेरीखेड़ी और नवा रायपुर के किसानों के मामलों में प्रभावित लोगों के पुनर्वास और मांगों की अनदेखी की गई थी। उन्होंने ऐसे मामलों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
अनुराग सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता नकारात्मक राजनीति को पसंद नहीं करती और झूठे विमर्श खड़े कर सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

