-एथलीट दीपांशी सिंह ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड
-उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को किया जाएगा प्रशिक्षित : कुलपति
अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस)। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के महिला वर्ग की लम्बी कूद इंवेट में अवध विश्वविद्यालय की एथलीट दीपांशी सिंह ने नया इतिहास रचते हुए लम्बी कूद में सभी प्रतिभागियों से अधिक दूरी की छलांग लगाकर विश्वविद्यालय के लिए गोल्ड मेडल जीता।
दीपांशी सिंह ने कुल 6.20 मीटर दूरी की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। गत वर्ष भी दीपांशी सिंह ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अवध विश्वविद्यालय के लिए गोल्ड मेडल जीता था। दीपांशी सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध राम नेवाज सिंह महाविद्यालय, बावन, कुमारगंज की छात्रा है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अवध विश्वविद्यालय के कॉन्टिजेंट मैनेजर, डॉ. मनीष सिंह साथ रहे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दीपांशी सिंह के गोल्ड मेडल जीतने पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के खेलों में महिला एथलीट दिन प्रतिदिन सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। राष्ट्रीय खेल पटल पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रही है, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। सभी खिलाडिय़ों को इनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से प्रेरणा मिलती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जाएगा । क्रीड़ा सचिव प्रो.आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति के मार्ग दर्शन में विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को विकसित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है जिसके लिए आवासीय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मानको के अनुसार एथलेटिक्स ट्रैक के साथ इंडोर एवं आउटडोर गेम्स के लिए कोर्ट और ग्राउंड को तैयार कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल विजेता एथलीट को सम्मानित करेगा। दीपांशी सिंह के गोल्ड मेडल जीतने पर क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो.आशीष प्रताप सिंह ने बधाई के साथ शुभकामनाएं दी है। खिलाड़ी एथलीट के गोल्ड मेडल जीतने पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ला, कुलसचिव विनय कुमार सिंह , छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.नीलम पाठक,मुख्य कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्रा, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, मनूचा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.मंजूषा मिश्रा, महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ.जन्मेजय तिवारी, महामंत्री प्रो.अमूल्य कुमार सिंह, आवासीय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो.शैलेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रो.संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ.राना रोहित सिंह,क्रीड़ा परिषद के पूर्व सचिव प्रो. प्रवीण सिंह, डॉ. पूनम जोशी, प्रो.संतोष गौड़, क्रीड़ा परिषद उप सचिव डॉ.अनुराग पाण्डेय, विधि संकायाध्यक्ष प्रो.अशोक राय,प्रो. अजय कुमार, डॉ. नीलम, डॉ.संत लाल, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. रीमा सोनकर, डॉ. उमापति, डॉ.अंजू, शिव कुमार सिंह सहित सभी खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

