अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस) डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में एनईपी के अंतर्गत स्नातक के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, परास्नातक के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आज मंगलवार से प्रारंभ हो गई। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर सात जनपदों के संबद्ध महाविद्यालयों के कुछ परीक्षा केंद्रों का कुलपति ने दौरा कर केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं सीट प्लान को परखा और सुचारु रूप से परीक्षा कराई जाने के लिए तत्संबंधी को आवश्यक निर्देश दिए। कुलपति ने परीक्षा नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केन्द्रों के कैमरों की संचालन की स्थिति को भी देखा और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं गरिमा को बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जाएँ। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा की सभी 508 केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एनईपी के अंतर्गत स्नातक व परास्नातक सेमेस्टर परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

