रूदौली-अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस)। ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बाबा बाजार थाना क्षेत्र के पहलीपुरवा गांव में सोमवार शाम को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, रुदौली की मीरमऊ ग्रामसभा के पहलीपुरवा गांव में एक खेत की जुताई का काम चल रहा था। ट्रैक्टर चालक जुताई करते समय किसी काम से ट्रैक्टर से नीचे उतरा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया और चालक रोटावेटर की चपेट में आ गया। थाना बाबा बाजार प्रभारी शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि मृतक बाराबंकी जिले के दरियाबाद स्थित जीतपुरवा का निवासी था। वह सोमवार शाम को पहलीपुरवा मजरे मीरमऊ गांव निवासी रामनेवल के खेत की जुताई कर रहा था। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

